क्या वरुण गांधी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अमेठी से हो सकते है उम्मीदवार? अगर बीजेपी ने वरुण गांधी का काटा टिकट तो क्या वो गांधी परिवार के गढ़ कहीं जाने वाली सीट अमेठी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरेंगे? अगर वरुण गांधी अमेठी से लड़ते है चुनाव तो क्या राहुल-अखिलेश करेंगे उनका समर्थन? अगर वरुण गांधी अमेठी से लड़ते है चुनाव तो क्या होगा जिले का सियासी समीकरण? क्या गांधी परिवार का गढ़ रही अमेठी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगे वरुण गांधी? दरअसल, सियासी गलियारों में यह कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं, क्योंकि सपा से गठबंधन के बाद अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। इन सीटों पर इस बार चुनाव कौन लड़ेगा इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अमेठी में राहुल गांधी के चुनाव नहीं लड़ने पर पिछड़े वर्ग के युवा चेहरे को मैदान में उतारा जा सकता है। एक चर्चा यह भी है कि यहां से वरुण गांधी को निर्दल उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतार कर सपा और कांग्रेस समर्थन कर सकती है। आखिर अमेठी और रायबरेली को लेकर क्या हैं कांग्रेस की रणनीति? अगर बीजेपी वरुण गांधी का टिकट काटती है तो आगे क्या होगी उनकी रणनीति?