गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा के पास जाजमऊ हाईवे पर गुरुवार को सुबह चलती डीसीएम में आग लग गई। चालक ने धू-धूकर जल रही डीसीएम को बीच सड़क पर रोक दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच लगभग डेढ़ घंटे तक जाजमऊ हाईवे पर जाम लगा रहा। गुरुवार की सुबह लगभग 9:15 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर कबाड़ का गत्ता लादकर जा रही एक डीसीएम के पिछले हिस्से में आग लग गई।