कानपुर-उन्नाव से होकर लखनऊ-रायबरेली समेत अन्य जिलों को जोड़ने वाली रिंग रोड का निर्माण का कार्य गति पकड़ने लगा है। बुधवार को एनएचएआई ने गंगौली और अरझोरामऊ गांव के 90 किसानों की लगभग 80 बीघा जमीन अधिगृहीत की। इसमें जिन किसानों को भुगतान नहीं हो सका है, उनकी जमीनों का सीमांकन कर कुछ समय के लिए होल्ड पर रखा गया है। जमीन अधिगृहण के दौरान हंगामे की आशंका के चलते काफी पुलिस तैनात रही। वहीं, अधिगृहीत जमीनों को समतल कराने का काम भी कराया गया।