फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सवर्ण आयोग गठन समेत कई मांगों को लेकर क्षत्रिय परिषद का प्रदर्शन

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की जनपद शाखा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। परिषद ने कहा कि एससी/एसटी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग आयोग की तर्ज पर सवर्ण आयोग बनाया जाना चाहिए। संगठन ने एससी/एसटी एक्ट समाप्त करने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग भी उठाई। परिषद ने सभी वर्गों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के संबंधित नियमों में संशोधन या उन्हें समाप्त करने की मांग की। परिषद ने कहा कि मांगों को लेकर समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ महासचिव रजनीश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें