फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में आयुर्वेद दवा एजेंसी में 1.20 लाख की चोरी, तीन मिनट में लॉक खोलकर चोरी

सुल्तानपुर के पॉश इलाके डाकघर चौराहे पर आयुर्वेद दवा एजेंसी को सोमवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान का ताला तोड़कर करीब 1.20 लाख रुपये नकद चोरी कर लिया। वारदात पुलिस चौकी से महज करीब 200 कदम की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित व्यापारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी दुकान करीब 38 वर्षों से संचालित है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्हें चोरी की जानकारी मिली, जब दुकान का ताला टूटा मिला और अंदर रखा कैश गायब था। चोरों ने दुकान के अंदर काउंटर भी तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर ने तीन मिनट के भीतर शटर व ड्रॉअर के सभी लॉक से पेचकस से खोलकर नोटों की गड्डियों पर हाथ साफर कर दिया। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें