फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

सुल्तानपुर। अखंडनगर के कुंदा भैरोपुर में बुधवार तड़के पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से असलहा, कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी अखंडनगर को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गो तस्करी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुंदाभैरोपुर बाईपास के पास घेराबंदी की। इसी दौरान नेमपुर की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अब्दुल सलाम निवासी प्यारेपुर हाजी, थाना चांदा, के पैर में गोली लग गई। उसका साथी रियाज, निवासी थाना चांदा, को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के विरुद्ध पहले से गौकशी के मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर भेजा गया है। पुलिस भाग निकले तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक असलहा, कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और एक मोटरसाइकिल मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें