फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री की मौत, प्लेटफार्म तीन पर मिला शव

सुल्तानपुर में शहर के पयागीपुर निवासी रमेश चंद्र मिश्र (55) शनिवार की तड़के लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह प्लेटफार्म पर बेंच पर बैठे। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। रेलवे अस्पताल से पहुंचे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु होने की जानकारी पर पहुंची पत्नी सुनीता मिश्रा ने बताया कि वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। डायलिसिस के लिए लखनऊ के लिए वह स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्हें कुंभ अप एक्सप्रेस से लखनऊ जाना था। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक उनका शव प्लेटफार्म पर ही पड़ा रहा। जीआरपी थानाध्यक्ष भोलाशंकर ने बताया कि शव को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें