फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन में डीआरएम का औचक निरीक्षण, स्टेशन के अधूरे काम जल्द पूरे कराने के निर्देश

सुल्तानपुर में लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील वर्मा ने बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर मानसून की तैयारियों, यात्री सुविधाओं और अमृत भारत योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास जलभराव की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीआरएम ने बताया कि यह नियमित निरीक्षण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों और गार्डों के लिए आधुनिक रनिंग रूम तैयार हो गया है, जहां ट्विन-बेड व्यवस्था से बेहतर आराम मिलेगा, जिससे रेल संचालन की सुरक्षा भी मजबूत होगी। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधूरे कार्य जल्द पूरा कराने की बात कही। प्लेटफॉर्म नंबर एक के एस्केलेटर में आने वाली तकनीकी दिक्कत और लखनऊ के लिए ट्रेन में भीड़ की शिकायत पर भी जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें