फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 25 यात्री जख्मी

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर के रामपुर बबुआन के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 25 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बस पर मौजूद यात्री बिहार के नेवादा निवासी राजीव ने बताया कि बस बिहार से लखनऊ जा रही थी। बस पर करीब 200 से अधिक यात्री सवार थे। चालक को नींद आने से दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में करीब 20 से 25 यात्रियों को चोट लगी है। हलियापुर थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि यूपीडा कर्मियों की मदद से घायलों को अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल भिजवाया जा रहा है। (संवाद)

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें