फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल... साथी फरार

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों का सामना पुलिस से हो गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के पास से असलहा, कारतूस के अलावा 24 किग्रा मांस व खाल मिली है। मुठभेड़ बल्दीराय थाना क्षेत्र के सहायक शारदा नहर के नादा पुल पर हुई। मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस ने पुल के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रुकने को कहा तो वह दोनों भागने लगे। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इस दौरान दूसरा बदमाश चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे बल्दीराय सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी पहचान समीम उर्फ सिविल निवासी नंदौली, बल्दीराय के रूप में हुई। उसके पास से एक असलहा, दो कारतूस, एक बाइक, 24 किग्रा प्रतिबंधित मांस एवं खाल बरामद हुई। सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने भागने वाले बदमाश नाम मजूर उर्फ मंजू निवासी नंदौली, बल्दीराय बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें