सुल्तानपुर में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार मंहगाई भत्ता 50 प्रतिशत बढ़ने के बाद समस्त भत्तों में 25% की बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए। इसी क्रम में टीए की पर 25 प्रतिशत एक जनवरी 2024 से बढ़ा दी गई है। इसके बाद भी रनिंग स्टाफ के माइलेज दर को रेलवे बोर्ड ने बढ़ाने से मना कर दिया है। इसके विरोध में बुधवार को सुल्तानपुर लॉबी के समक्ष एलारसा के शाखा सचिव ए.सी मौर्या, बृजेश यादव की अगुवाई में एक धरने का आयोजन किया गया। धरने में रविंद्र यादव, वरुण यादव यादव, तुलसीराम, अमृत लाल, गौरव सिंह, सर्वेन्द्र यादव, सुनील कुमार, इन्द्रजीत कुमार, राम पूजन, एसपी यादव, आई बी यादव, एस के पांडेय यशवंत सिंह शामिल रहे।