फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में खेत गई किशोरी का अपहरण, कुछ देर बाद घर के बाहर बेहोश मिली, हिरासत में दो आरोपी

यूपी के सुल्तानपुर में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे खेत गई एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया। किशोरी के पिता ने दो युवकों पर अपनी बेटी को बाइक से अगवा करने की शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उधर, कुछ ही देर बाद पीड़िता घर के बाहर बेहोश पड़ी मिली। परिजनों के अनुसार, पीड़िता खेत गई थी, तभी दो युवक उसे जबरन अगवा कर ले गए। घटना को परिजनों ने खुद देखा था। किशोरी की दादी ने भी दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। घटना के समय किशोरी के माता-पिता एक मुकदमे की पैरवी के लिए दीवानी न्यायालय गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें अपनी बेटी के अपहरण की जानकारी मिली। परिजनों ने कहा कि आरोपियों ने पहले भी धमकी दी थी कि वे उनकी लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करेंगे। फिर, जान से मार देंगे। शिवगढ़ थाना व हेल्पलाइन पर भी परिजनों ने शिकायत की थी। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने अपहरण की सूचना दी थी। दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, आरोपियों के पुलिस हिरासत में होने के बावजूद, शाम 7:45 बजे पीआरवी पर एक विरोधाभासी सूचना मिली कि अपहरणकर्ता पीड़िता को उसके घर के सामने छोड़ गए हैं। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें