फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में 13 दिन में पांच बार जला ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज और कटौती से उपभोक्ता परेशान

यूपी के सुल्तानपुर में सड़कौडा विद्युत उपखंड के अंतर्गत बहमलपुर ग्रामसभा में बिजली की समस्या विकराल हो गई है। यहां 200 से अधिक उपभोक्ताओं के बीच मात्र 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जो ओवरलोड के चलते 13 दिन में पांच बार जल चुका है। इसकी वजह से उपभोक्ता लो वोल्टेज और बार-बार बाधित हो रही आपूर्ति से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों के सहारे चल रही आपूर्ति हर समय खतरे का आलम बनाए रहती है। तार आए दिन टूटकर गिरते हैं और हादसे की आशंका बनी रहती है। सरवर अली, रवि उल्ला खान, पवन सिंह, जगदीश वर्मा, आनंद मिश्रा, मोहन कोरी, रामरतन यादव, शिवप्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए और जर्जर तारों को तत्काल बदला जाए। इस संबंध में एसडीओ कुड़वार सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले का निरीक्षण किया जाएगा। शीघ्र ही क्षमता वृद्धि के साथ-साथ पुराने तार भी बदले जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें