सुल्तानपुर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर में बाल प्रशिक्षण शिविर संचालित किया गया। शिविर में 492 बाल स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। जहां उन्हें शारिरिक विकास के अंतर्गत व्यायाम, खेलकूद, योगासन और अनुशासन के साथ-साथ बौद्धिक विकास की बातें सिखाई गई। सभी बाल स्वयं सेवक कतारबद्ध होकर अपने-अपने दंड के साथ बाल पथ संचलन में शामिल हुए। पंच परिवर्तन की झांकी के साथ बाल पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर दरियापुर तिराहा, पंचरास्ता, चौक घंटाघर, शाहगंज, बाधमंडी चौराहा पहुंचा। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह लोगों ने भारत माता की जय घोष एवं पुष्पवर्षा कर पथ संचलन एवं बाल स्वयं सेवकों का स्वागत किया। देर शाम बाल स्वयं सेवकों का पथ संचलन प्रमुख मार्गों से होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर पर समाप्त हुआ। बताया गया कि शिविर में प्रति प्रतिभागी से ₹20 का शुल्क जमा कराया गया। नगर क्षेत्र की 25 शाखाओ के साथ 13 अन्य शाखाओ ने घर घर जाकर शिविर को कामयाब बनाने के लिए सम्पर्क किया गया था। शिविर में 15 साल से कम के सैकड़ों बच्चे जमा हुए।