फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में करंट से महिला की मौत, पशुपालक झुलसा, आठ पशुओं की गई जान

प्रगति चंद Updated Thu, 30 Oct 2025 02:15 PM IST

सोनभद्र जिले में मंगलवार की रात अलग-अलग जगहों पर करंट लगने से जहां महिला की मौत हो गई, वहीं आठ पशुओं की भी जान चली गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चुर्क क्षेत्र में हुए हादसे को लेकर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक भूपेश चौबे, सीओ रणधीर मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा के जरूरी उपाय तत्काल कराए जाने का भरोसा दिया। एसडीओ विद्युत धर्मेंद्र कुमार ने शुक्रवार से सुरक्षा जाली लगवाने का कार्य शुरू कराए जाने की बात कही, तब जाकर लोग शांत हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें