रॉबर्ट्सगंज नगर में लगाए गए स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड से प्रीपेड मूड में किए जाने का व्यापारियों ने विरोध किया है।नए व्यवस्था से आहत नगर के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे से मिला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर स्मार्टमीटर को प्रीपेड मूड में किए जाने का विरोध किया।