रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी-जेवरात उठा ले गए। घर में सो रहे सदस्यों के कमरे पर बाहर से कुंडी लगाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। गृहस्वामी नागेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब वह रात में शौच के लिए उठे, लेकिन उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। अपने बड़े भाई को फोन किया, तो उनका कमरा भी बाहर से बंद था।