फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में ई-रिक्शा चालक तोड़ रहे नियम, टेंपो चालकों पर कसा जा रहा शिकंजा

प्रगति चंद Updated Fri, 28 Mar 2025 08:11 PM IST

सोनभद्र जिले के चुर्क मार्ग पर संचालित टेंपो चालकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। यातायात पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पूर्व की तरह ही उनका टेंपो स्टैंड रामलीला मैदान में बहाल करने की मांग की। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। टेंपो चालकों का कहना था कि पहले उनकी टेंपो पहले चुर्क से रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान तक चलती थी, जिससे वे आसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर लेते थे। पुलिस ने रामलीला मैदान से हटाकर मंडी समिति गेट के पास टेंपो स्टैंड बना दिया। इस कारण उनकी आमदनी में भारी गिरावट आई है। उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाता, जबकि ई-रिक्शा चालक पूरे नगर में जहां-तहां वाहन दौड़ा रहे हैं। जाम की असली वजह भी वह हैं, मगर उनके प्रति जिम्मेदारों का रवैया उदासीन है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें