सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी पर गुरुवार की सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र ने हमला बोल दिया। पुजारी पर चाकू से वार किए, जिसमें उनके हाथ और चेहरे पर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, भाग रहे हमलावरों को आसपास के लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।