फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का अरोप, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

रॉबर्ट्सगंज के तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त डॉ. मुथुस्वामी बी.को ज्ञापन सौंपते हुए तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की। मंडलायुक्त ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 100 अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र में बताया कि रॉबर्ट्सगंज तहसीलदार अमित सिंह सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था पर पानी फेर रहे हैं। निजी हित साधने के लिए पत्रावलियों को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है। बहस पूरी होने के बाद भी लंबे समय से पत्रावली पर आदेश नहीं हो रहा। तहसीलदार की तरफ से पैमाइश से संबंधित पत्रावली में कोई माॅनिटरिंग नहीं किया जाता। उसी मामले में मौके पर पहुंचते हैं, जिसमें उनका हित पूरा होता है। इससे वादकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी परेशान हैं। सभी अधिवक्ताओं ने तहसीलदार का स्थानांतरण कर उनके विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें