म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर देवरी गांव के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।