सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के अनपरा तापीय परियोजना के गेट नंबर दो के सामने अनियंत्रित चार पहिया वाहन हाईवे किनारे दुकान में जा घुसा। घटना में एक किशोर का दोनों पैर टूट गया। वहीं सिलाई का कार्य कर रहे दर्जी की उंगलियां कट गईं और कमर की हड्डी भी टू गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और घायलों को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।