जिले के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में सोमवार को संभव दिवस पर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से जुड़ी कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। नगर पालिका सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। यहां दो शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर पंचायत घोरावल में एक शिकायत दर्ज की गई। वहीं नगर पंचायत पिपरी में तीन, दुद्धी में दो, डाला में एक और अनपरा में एक शिकायत प्राप्त हुई। नगर पंचायत चुर्क घुर्मा, चोपन, ओबरा और रेणुकूट में संभव दिवस के दौरान कोई फरियादी नहीं पहुंचा। सभी निकायों में प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं, जिनका निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान सभासद अनवर अली, अशोक पटेल, मनोज चौबे समेत अन्य सदस्य और नगर पालिका कर्मचारी अजीत सिंह, विमलेश, रामविलास आदि मौजूद रहे।