फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन; VIDEO

सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं और आम जनता महंगाई की जंजीरों में जकड़े हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय अन्य मुद्दों की आड़ ले रही है। ऊषा भारती ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं और गृहस्थी पर पड़ रहा है। रसोई गैस, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि ने कहा कि सोनभद्र में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। महंगाई और बेरोजगारी के कारण युवा, व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं। प्रदर्शन में सरोज भारती, रविंद्र विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, गोपाल केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल, राजपाल भारती, अखिलेश कश्यप, श्याम सुंदर सोनकर, मनोज बिंद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें