सोनभद्र। नगर पालिका परिषद, सोनभद्र में शनिवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 एवं स्वच्छतम पोर्टल पर शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने की।