सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में शनिवार की रात आर्यन गुप्ता (12) की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने पुरानी रंजिश और जादू-टोना के शक में हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसपी ने अदालत में मामले की पुरजोर पैरवी कराते हुए सख्त सजा दिलाने की बात कही है।