फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में मिर्जापुर की बादशाहत, विजेता ट्राफा पर जमाया कब्जा; VIDEO

70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार की शाम संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भव्य समापन किया गया। मौसम की चुनौती के बाद भी तीरंदाजों का बेहतर प्रदर्शन निर्णायकों को प्रभावित करने वाला रहा। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर सबसे अधिक 60 अंक हासिल कर मिर्जापुर मंडल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं मेरठ मंडल ने द्वितीय और सहारनपुर मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। दूसरे, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को भी पुरस्कार दिए गए। व्यक्तिगत प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित करने वाले तीरंदाजों को भी मेडल से नवाजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें