फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में खड़े ट्रक में जनरथ बस ने मारी टक्कर यात्री हुए घायल, मची चीख पुकार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड के पास यात्रियों से भरी जनरथ बस ने खडे़ ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस के चालक-परिचालक सहित कुछ यात्रियों को चोट आई। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। यात्रियों को दूसरी बस से आगे भेजा गया। जीरो रोड डिपो की बस प्रयागराज से शक्तिनगर के लिए जा रही थी। जवारीडांड के पास अनियंत्रित होकर बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। घटना के वक्त बस में 15 से अधिक लोग सवार थे। जोरदार टक्कर से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने बस चालक प्रयागराज निवासी अनिल कुमार गुप्ता (42), परिचालक लल्लन कुमार (45) को चोपन सीएचसी पहुंचाया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि अन्य चार-पांच यात्रियों को भी मामूली चोट आई थी। सभी को दूसरे बस से आगे रवाना किया गया। बस को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें