दुद्धी के अमवार चौकी क्षेत्र के लांबी गांव के पांगन नदी में सोमवार को दोपहर अचानक तेजी आई। इस बीच जामुन तोड़ने के लिए नदी पार कर गया एक व्यक्ति दूसरी ओर फंस गया। उसे चार घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित लाया गया। कोरची गांव निवासी गणेश खरवार (54) सोमवार को दोपहर में घर से करीब एक किमी दूर पांगन नदी के किनारे जामुन तोड़ने गया हुआ था। इस बीच पांगन नदी में काफी पानी आ गया। नदी के उफनाने से गणेश खरवार ने किसी तरह नदी किनारे टापू पर चढ़कर अपनी जान बचाई। अमवार चौकी इंचार्ज मख्खन लाल व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे करीब चार घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। उसके बाद ग्रामीण व पुलिस को राहत मिली।