मानव उत्थान सेवा समिति के शाखा आश्रम उरमौरा में बुधवार को गुरुपूजा का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज की शिष्य साध्वी कुंती बाई के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। साध्वी कुंती बाई ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु का स्वरूप अत्यंत व्यापक और महान है। गुरु ही शिष्य के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हुए उसे परमात्मा के साक्षात्कार का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य का संबंध श्रद्धा, प्रेम और समर्पण पर आधारित होता है। शिष्य जितना अधिक समर्पित होता है, उस पर गुरु की कृपा भी उतनी ही अधिक होती है। साध्वी प्रभाती बाई ने भी गुरु महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिश्चंद्र, रवि केशरी, रमेश नाथ पाठक, नरेंद्र गर्ग, नागेंद्र सिंह, बिंदु केशरी, आनंद जी,