सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के सेमरिया टोला में 10 दिन पहले कुएं में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती के प्रेमी, उसके भाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि प्रेम में धोखा खाने से आहत युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद प्रेमी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर शव को फंदे से उताकर पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया था।