फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला का शुभारंभ, 140 छात्राएं लेंगी प्रशिक्षण; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 02:09 PM IST

एनटीपीसी रिहंद, सीएसआर विभाग की ओर से संचालित बालिका सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि संजय आरती, परियोजना प्रमुख (रिहंद) मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंजू नायक, परियोजना प्रमुख (सिंगरौली), प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा वनिता समाज, नीली मंडल समिति, बीना महिला मंडल समिति की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि आरती ने कहा कि बालिका सशक्तीकरण अभियान बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला समाज विभाग की अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष सात विद्यालयों की कुल 140 बालिकाएं प्रशिक्षण में शामिल होंगी। कार्यशाला के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर पूर्व प्रतिभागियों एवं डीएवी स्कूल की छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें