फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने के लिए सत्ताधारी दल के नेता गंभीर नहीं, सोनभद्र में बोले पूर्व विधायक हरिराम

सोनभद्र में जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा से जुड़े अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में शामिल चेरो समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की लड़ाई लंबे समय से हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ से हमारा प्रतिनिधिमंडल मिल चुका है। अब बड़े जनसमूह के साथ राजनीतिक दल के लोग अपील करें तो जिला बनेगा। सत्ता दल के नेता पहल नहीं कर रहे हैं। इस वजह से लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। इस लड़ाई को तेज करना पड़ेगा। सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, रामपाल जौहरी, सत्यनारायण यादव ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक से उठाई जा रही है। चुनावी सभा में कहा जाता है कि सरकार बनने पर दुद्धी को जिला बनाया जाएगा, लेकिन सत्ता में आते ही भूल जाते हैं। वर्ष 2017 से 2025 तक जिला बनाओ पर भाजपा सरकार ने सिर्फ धोखा ही दिया है। प्रदर्शन में कैलाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, अभिनाथ यादव, पीसी गुप्ता, अमरावती देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें