शाहगंज थाना क्षेत्र के खजुरी में टेटी माइनर के पास बुधवार की देर शाम सड़क पर अचानक आए मवेशी से बचने के चक्कर में बाइक फिसल गई। इससे बाइक सवार श्याम लाल (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां देर रात मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।