सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में घोड़ा बांधने और पुरानी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमले में दो लोग घायल हुए। उन्हें सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया। खेत में घोड़ा बांधने को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें बृजेश्वर (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष से नंदू को भी चोट आई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मौके पर पहुंचे एसओ डीपी यादव ने घायल को सीएचसी बभनी भेजवाया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।