फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देर रात लाखों का माल लेकर चंपत हुए चोर, पुलिस ने ईंटों से ढकवाई सेंध

सीतापुर। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इलाके के लोगों में पुलिसिया दावों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार रात थाना क्षेत्र के कुरूका गांव में पश्चिम में बने सोनू पुत्र राजेन्द्र के घर के पीछे की दीवार काटकर चोर कमरे में दाखिल हो गये। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने, चांदी के आभूषण व तीन हजार रूपये की नकदी समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। गृहस्वामी ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण पूरे परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला तो चोरी होने की जानकारी हुयी। 112 नंबर व थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद नकब को ईंटो से बंद करा दिया गया। पीड़ित को आश्वासन देकर चले गये। गांव में नकब लगाकर हुई चोरी की चर्चा होने के बाद इलाके में चर्चा होने लगी व जानकारी मीडिया तक पहुंचने के बाद थाना पुलिस द्वारा पीड़ित को थाने बुलाकर प्रार्थना पत्र लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें