उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सीएचसी सिधौली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में बिछी लांड्री से धुलकर आयी चादरों पर खून के दाग देख नाराजगी जाहिर की। सीएचसी अधीक्षक को लांड्री वाले का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं, आउटसोर्सिंग पर रखे गए सफाईकर्मियों का एक माह का वेतन काटने का निर्देश दिया। वह सीओ कार्यालय के पास सरकारी वाहन रोककर पैदल सीएचसी पहुंचे थे।