फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में जंगली जानवर ने किसान को बनाया निवाला, क्षत विक्षत मिला शव

मिश्रिख वन रेंज के मधवापुर के रसुलवा में बुधवार को कमल यादव (55) खेत में घास काटने गए थे। काफी देर तक वापस नहीं आए। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उनका शव खेत में क्षत विक्षत अवस्था में मिला। शव का एक पैर गायब था। शरीर पर पंजे के निशान थे। परिजनों का दावा है कि बाघ ने किसान कमल यादव को अपना निवाला बनाया है। हालांकि डीएफओ नवीन खंडेलवाल का कहना है कि किसान को एक जंगली जानवर ने निशाना बनाया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। हमलवार जानवर की पहचान जांच के बाद हो सकेगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें