सीतापुर जिले की महमूदाबाद के सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कालेज की छात्रा सिद्धि सिंह ने हाईस्कूल में प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्हें 96.83 अंक मिले हैं। 600 में 581 प्राप्तांक है। सिद्धि ने बताया कि उनके पिता रामदीन की 2021 में एक बीमारी से मौत हो गई थी। मां सिलाई कढ़ाई का काम करके उन्हें व उनके भाई सुयश को पढ़ाती हैं। सिद्धि डॉक्टर बनना चाहती हैं।