फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, डूबने से तीन लोगों की मौत

यूपी के सीतापुर में कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग सिधौली से बहराइच जाने को निकले थे। रास्ते में कमलापुर के पंचपीर गांव स्थित तालाब के पास हादसा हो गया। मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया, रामेंद्र सिंह और सतीश निर्मल के रूप में हुई। तीनों रविवार देर शाम ऑल्टो कार (यूपी 32 ईई 4038) से निकले थे। राकेश चौरसिया दुर्घटना में घायल अपने बेटे को लेने चहलारी पुल, बहराइच जा रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें