फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में सड़क पार कर रहे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, फिर बस से टकराई; युवक की मौत

सीतापुर में बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। इसके बाद रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में मजदूर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार व बस को कब्जे में लिया है। हादसा कोतवाली देहात के हुसैनगंज स्थित रिवोली गार्डन के सामने हुआ। बिजावर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी रामसहाय (60) सुबह करीब 11.15 बजे नेशनल हाईवे को क्रॉस कर रहे थे। इसी समय लखनऊ की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में रामसहाय की मौके पर मौत हो गई। कार मनीष त्रिवेदी चला रहा था। वह मौके से भाग गया। बताया गया कि रामसहाय, बेदीपुर आजाद नगर में गुप्ता कोल्ड रेस्टोरेज में लेबर थे। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। बस में सवार करीब 20 यात्री हादसे के बाद बस को छोड़कर चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें