फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीतापुर में पेड़ से टकराई कार, दो की मौत... दो गंभीर रूप से घायल

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 10:17 AM IST

यूपी के सीतापुर में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार की तलाशी लेने पर शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस जांच कर रही है। हादसा इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पारा मोड़ के पास हुआ। यहां सुबह बाइक से टकराने के बाद एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग और बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने कार सवार दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य का इलाज चल रहा है। इनके पास से मिले पहचान पत्र से मृतकों की शिनाख्त आशीष (28) निवासी गांव दतौली, थाना जंहागीराबाद, जिला बाराबंकी एवं गौरव (28) पुत्र राकेश निवासी मकरंदपुर, थाना जैतीपुर, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। वहीं कार सवार अभिषेक पुत्र रामगोपाल निवासी तिवारीपुर तिलोकापुर, थाना जहांगीराबाद, बाराबंकी घायल है। घायल अभिषेक ने बताया कि किराये की गाड़ी लेकर माता पूर्णागिरी के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। गाड़ी गौरव चला रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें