कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को मृतक पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी के घर पहुंचे और कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। जनता की आवाज उठाने वाले ही खतरे में हैं। सीतापुर में दिनदहाड़े पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। लोगों ने बताया कि हम जिस रास्ते से आए हैं वहीं हत्या की गई थी जो कि दिखाता है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार कानून व्यवस्था खराब होने का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।