फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में नवागत डीएम ने नैमिषारण्य में टेका माथा, हेलीपोर्ट का किया निरीक्षण

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 02:41 PM IST

सीतापुर में नवागत जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने बृहस्पतिवार को नैमिषतीर्थ का दौरा किया। उन्होंने ललिता देवी मंदिर एवं चक्रतीर्थ में दर्शन-पूजन किया। साथ ही तीर्थ के विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर मिश्रिख एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ललिता देवी मंदिर में पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने डीएम को माता के मंदिर का महत्व बताया। साथ ही हवन पूजन कराया। इसके पश्चात वह चक्रतीर्थ पहुंचे। वहां प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय, पुजारी सचिन शास्त्री ने उनका अभिनंदन किया। पुजारी से तीर्थ का महत्व जानने के बाद डीएम ने पूजन किया। यहां से निकलकर उन्होंने नए कुंड का निरीक्षण किया। इसके बाद सीतापुर, हरदोई मार्ग बन रही मल्टीपार्किंग स्थल कार्य की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। तैयार हेलीपोर्ट का भी निरीक्षण किया। बाईपास के कार्य को देखा। वहां से पैदल चलकर कल्ली मार्ग पर बन रही टैक्टर-ट्राली पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके बाद शहर मुख्यालय की ओर रवाना हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें