फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में अर्थाना नहर कटने से गांव में घुसा पानी, सैंकड़ों बीघा फसल बर्बाद

यूपी के सीतापुर में मिश्रिख तहसील क्षेत्र में अर्थाना नहर कटने से बरमी गांव में सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। अब नहर का पानी गांव के मोहल्लों में घुस चुका है। ग्रामीणों का कहना है अभी तक कोई भी नहर विभाग का कर्मचारी नहीं पहुंचा है। कई बार फोन से शिकायत कर चुके हैं। पूरे गांव में पानी ही नजर आ रहा। लेकिन कोई जिम्मेदार अभी मौके पर नहीं आया है। बरमी निवासी सर्वेश कुमार, इंदल ,अरविंद व अन्य ने बताया हमें जैसे ही माइनर फटने की जानकारी मिली, अधिकारियों से संपर्क किया पर कुछ नहीं किया गया। जिससे माइनर के आसपास खेतों में पानी भर गया। धीरे-धीरे पानी बढ़ता रहा। कुछ ही दूर हमारा गांव पड़ता है जिसमें बाग, गेहूं की फसलों से होते हुए गांव के उत्तर मोहल्ले में पानी भर गया है। गांव में पानी बढ़ रहा है जिससे आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। अगर माइनर को बंद नहीं कराया गया तो पूरे गांव में पानी भर जाएगा। पड़ोस में ही गजोधरपुर गांव पड़ता है वहां भी पानी पहुंच सकता है। वही प्रधान प्रतिनिधि अमित कश्यप ने बताया कई बार नहर विभाग को फोन मिलाया गया लेकिन नहर विभाग के कर्मचारियों के द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है। गांव में पानी लगातार बढ़ रहा है। अभी गांव के उत्तर मोहल्ले में पानी भर गया है। गांव में और भी पानी बढ़ रहा है। गांव के लोग इधर-उधर पानी काटने में लगे हुए हैं जिससे खेतों में पानी चला जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें