फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में मंदिर के पुजारी का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के कमोलिया गांव के दक्षिण स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी जंगी बाबा (55) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों के अनुसार, जंगी बाबा करीब 25 वर्ष पहले यहां आकर रहने लगे थे। वह बालाजी मंदिर में साफ-सफाई और पूजा-पाठ करते थे। धीरे-धीरे उनके कई शिष्य भी बन गए। ग्रामीणों को उनके पिता और मूल निवास के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। कुछ लोगों के मुताबिक, वह जनकपुर के रहने वाले थे। मौके पर पहुंचे उनके गुरु भाइयों ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि पुजारी पेड़ पर नहीं चढ़ पाते थे। ऐसे में उनका शव पेड़ से लटका कैसे मिला, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें