फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, किया गया जमींदोज

शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन ने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित अवैध तरीके से संचालित मदरसों पर कार्रवाई शुरु कर दी है। शनिवार सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम ने बार्डर से लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में बढ़नी ब्लॉक के बरगदवा गांव के पिपरा टोले में खलिहान की भूमि पर संचालित मदरसे को बुलडोजर से गिरवा दिया है। तहसील प्रशासन व ढेबरुआ पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई किया गया। सूत्रों के मुताबिक अभी भी लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मदरसे व मस्जिद भी प्रशासन की लिस्ट में हैं। जिन्हें जल्दी ही कब्जा मुक्त करवाया जाएगा। वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों की सांस अटक गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें