सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में बेलौहा गांव के पास बुधवार दोपहर भोलू गौड़ उर्फ शिवा (20) की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को लोटन-महराजगंज मार्ग पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे बाद एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है