भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को आशा, एएनएम व सुपरवाइजरों का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते हुए अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि टीकाकरण शिविर के लिए आशा ड्यूलिस्ट तैयार कर शत् प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि दस वर्ष तक के किशोर व किशोरियों को टीडी का टीका भी लगाएं इसमें किसी तरह की लापरवाही ना करें। पर्यवेक्षकों को बताया कि आप सभी आशा के कार्यों का भौतिक सत्यापन करते रहें कमी मिलने पर सुधार कराते हुए कार्यों के बारे में बताएं।