सच्ची मित्रता ऊंच, नीच और अमीरी, गरीबी का भेदभाव नहीं करती, जिसका जीवंत उदाहरण द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण और ब्राह्मण सुदामा की मित्रता है। उक्त बातें भरदौलिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा पर भक्तों को कथा श्रवण कराते समय अवधधाम से आए आचार्य सत्येंद्र दास वेदांती ने कहीं।